संभल, अप्रैल 12 -- एमजीएम कालेज में शनिवार को एक युद्ध नशे के विरुद्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षक शिक्षिकाओं कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने नशे के विरुद्ध शपथ ग्रहण की शपथ प्रोफेसर आबिद हुसैन हैदरी ने दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। इससे शरीर कमजोर होता है, दिमाग की कार्यक्षमता घटती है और कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। नशा करने वाला व्यक्ति आर्थिक रूप से भी कमजोर हो जाता है और परिवार में तनाव बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इससे रिश्ते टूटते हैं, अपराध की प्रवृत्ति बढ़ती है और भविष्य अंधकारमय हो जाता है। इसलिए नशे से दूर रहना ही समझदारी है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्र छात्राओं और कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.