बेगुसराय, सितम्बर 1 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। डीईओ मनोज कुमार ने जिले के 19 वित्तरहित माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक (इंटर) विद्यालयों और महाविद्यालयों को शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों का प्रतिवेदन तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अनुदानित माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय को परीक्षाफल आधारित अनुदान राशि देने का निर्णय लिया गया है। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद रिपोर्ट नहीं मिलने पर डीईओ ने संबंधित संस्थानों के सचिव, प्राचार्य और प्रधानाध्यापकों को अंतिम निर्देश जारी किया है। डीईओ ने जारी पत्र में कहा है कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना के निर्देश के आलोक में वित्तरहित शिक्षण संस्थानों में एक अप्रैल 2017 से पूर्व एवं उसके बाद नियुक्त नियमित शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मियों का विवरण निर्धारित प्रपत्र में उपलब्ध करा...