आगरा, अप्रैल 30 -- जनगणना ड्यूटी में लगे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण गुरुवार को पूरा हो गया। बता दें ब्लॉक संसाधन केंद्र पटियाली एवं तहसील सभागार में चल रहे प्रशिक्षण का गुरुवार को समापन हुआ। सभी कार्मिकों ने पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार, प्रदीप यादव, वीरपाल सिंह एवं जनपदीय मास्टर ट्रेनर खंड शिक्षा अधिकारी पटियाली राज कुमार, सत्यनारायण यादव ने कार्मिकों को जनगणना ड्यूटी करने के लिए दक्ष कर दिया। लगातार नौ दिन तक चले प्रशिक्षण के समापन की औपचारिकताएं गुरुवार को पूरी की गईं। इस दौरान अभय कुमार, अरविंद यादव, भूपेंद्र, ग्रीश चंद्र, सुमित कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जनगणना कार्य के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.