शिक्षक वीरेन्द्र राज्य पुरस्कार से होंगे सम्मानित
इटावा औरैया, अगस्त 31 -- ऊसराहार। बालिका शिक्षा को नई दिशा देने और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने वाले शिक्षक वीरेंद्र सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। पिछले 25 वर्षों से स्कूल से ड्राप आउट हुई छात्राओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने में जुटे शिक्षक वीरेंद्र सिंह ने समाज के सामने एक मिसाल पेश की है। शिक्षक वीरेन्द्र सिंह के इस प्रयास से 100 से अधिक बालिकाओं का भविष्य संवर सका है। शिक्षक वीरेंद्र सिंह को उनके उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्यों के लिए पूर्व में भी प्रशासनिक स्तर पर कई बार सम्मानित किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- शिक्षक, स्कूल व ग्राम पंचायतों को मिलेगा सीखो-सिखाओ अवार्ड उनके इस राज्य पुरस्कार की घोषणा से पूरे क्षेत्र और शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.