कानपुर, फरवरी 26 -- कानपुर। शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सेवानिवृत्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद 300 दिवस का अवकाश नकदीकरण के लिए अनुमति देने की मांग की है। इसके लिए पहले से सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के स्तर से आग्रह किया जा चुका है। इस संदर्भ में जो लोग अदालत गए थे उन्हें तो लाभ मिला लेकिन शेष को इससे अलग रखा गया है। शिक्षक विधायक ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के महामंत्री शहाब सरताज के पत्र का हवाला व आदेशों का हवाला देते हुए सभी के लिए अवकाश नकदीकरण की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.