कानपुर, दिसम्बर 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। वीएसएसडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बिपिन चंद्र कौशिक को निलंबित किए जाने के विरोध में शिक्षक, प्राचार्यों के बाद शिक्षक विधायक भी आ गए हैं। शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को पत्र लिखकर कार्रवाई पर पुनर्विचार करते हुए निलंबन वापस लेने की मांग की है। वीएसएसडी कॉलेज में प्राचार्य और प्रबंधतंत्र के बीच चल रही खींचतान इस कार्रवाई के बाद उजागर हो गई है। प्रबंधतंत्र की ओर से प्राचार्य को निलंबित करने के लिए अनुमोदन विवि के कुलपति को भेजा गया था, जिसे उन्होंने स्वीकृति दे दी। इस आदेश के बाद से शिक्षक, प्राचार्यों में रोष है। प्राचार्य परिषद का कहना है कि बिना पक्ष जाने प्रो. कौशिक को निलंबित करने की कार्रवाई गलत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.