अमरोहा, मई 5 -- नगर में पक्का बाग कल्याणपुर रोड स्थित शिक्षक विधायक डॉ.हरी सिंह ढिल्लो के आवास पर सोमवार शाम भाजपा को पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर हर्ष व्यक्त कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। शिक्षक विधायक ने सभी विजयी राज्यों की जनता का आभार जताया। कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास की नीतियों की जीत है। यह जनसमर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। दावा किया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और मजबूत नेतृत्व के बूते देश में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- भाजपा ने बंगाल समेत तीन राज्यों में जीत पर शहर में विजय उत्सव मनाया सभी ने पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंच...