हाथरस, सितम्बर 5 -- हाथरस। विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा शिक्षक दिवस के मौके पर पुलिस लाइन ऑडिटोरियम में शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ। कार्यक्रम में मंचासीन के रूप में डीएम अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा, विभाग प्रचारक गोविंद एवं जिला संघचालक डॉक्टर यूएस गौड़ ने भारत माता एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम अतुल वत्स ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की दिशा में शिक्षक का योगदान अतुलनीय है। भारतीय परंपरा में शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण करना भी रहा है। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 23 शिक्षकों को मिला सम्मान उन्होंने कहा कि गूगल केवल सूचना दे...