शिक्षक विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में निभाते हैं अहम भूमिका
शामली, सितम्बर 5 -- शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस का पर्व हर्षाेल्लास और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अमित कुमार ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रेरक जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जब डॉ. राधाकृष्णन भारत के राष्ट्रपति बने तो उनके शिष्यों और मित्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई थी। इस पर उन्होंने कहा था कि उनके जन्मदिन को अलग से मनाने के बजाय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो यह उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान होगा। यह भी पढ़ें- Shamli News: शिक्षक छात्रों में ज्ञान के साथ नैतिक आदर्श भी करते हैं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.