शिक्षक रिजवानुल्लाह को मिलेगा नेशनल लैंग्वेज अवार्ड
महाराजगंज, सितम्बर 3 -- घुघली/महराजगंज। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और समर्पित सेवा के लिए महराजगंज के शिक्षक रिजवानुल्लाह खान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। कौमी उर्दू शिक्षक कर्मचारी संघ इंडिया की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले नेशनल लैंग्वेज अवार्ड समारोह-2026 के लिए उनका चयन किया गया है।कम्पोजिट विद्यालय अमोढ़ा ब्लॉक घुघली के इंचार्ज हेडमास्टर रिजवानुल्लाह खान का चयन शिक्षा के क्षेत्र में उनकी समर्पित सेवाओं, उल्लेखनीय कार्यों और शैक्षिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में योगदान को देखते हुए किया गया है। सम्मान समारोह 14 सितंबर को नई दिल्ली स्थित ग़ालिब इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम, एवान-ए-ग़ालिब मार्ग, मंडी हाउस में आयोजित होगा। यह भी पढ़ें- राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए कमलेश कुमार का चयन इनके चयन पर एंग्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.