अररिया, मार्च 11 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला, मधुरा में करीब आठ माह पूर्व स्थानांतरित होकर गए शिक्षक रिंकू कुमार के पुन: आगमन पर विद्यालय परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें बुके व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं बच्चों ने कलम भेंट कर अपने प्रिय शिक्षक के प्रति स्नेह और सम्मान प्रकट किया। इस मौके पर शिक्षक रिंकू कुमार ने कहा कि स्थानांतरण के बाद भी वे विद्यालय की गतिविधियों को सोशल मीडिया, समाचार पत्र और फेसबुक के माध्यम से लगातार देखते रहते हैं, तथा यहां होने वाले अच्छे कार्यों को अपने वर्तमान विद्यालय में भी लागू करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा ऐसा विद्यालय है, जो केवल अररिया ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.