आजमगढ़, अप्रैल 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई पल्हनी के तत्वावधान में शनिवार को हरिऔध कला केंद्र सभागार में शैक्षिक सम्मान समारोह एवं शिक्षोन्नयन गोष्ठी का आयोजन हुआ।इस मौके पर मुख्य अतिथि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से आज चौथे स्थान पर पहुंच गई है। जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने वाली है। ऐसे में राष्ट्र निर्माण में समर्पित रहने वाले शिक्षकों को पुरानी पेंशन जरूर मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के अलावा शिक्षकों को 27 अन्य कार्य भी करने होते हैं। जबकि शिक्षक एक राष्ट्र निर्माता है। उसे गुलाम न समझा जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिक्षकों को टेट की परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी, हम अपना पक्ष रखेंगे और पूरी उम्मीद करते हैं कि शिक्षकों को बड़ी राहत मिलेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.