सहरसा, मार्च 30 -- सत्तर कटैया। पंचगछिया ड्योढ़ी निवासी सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र सिंह नयन की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बिहरा थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है और जल्द ही मामले का उद्भेदन कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। मालूम हो कि होली के दिन देर शाम धर्मेंद्र सिंह मेघा टोला के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले थे। परिजन उन्हें पहले पंचगछिया अस्पताल और फिर सहरसा ले गए, जहां से पटना रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। अब पुलिस की सक्रियता से लोगों में जल्द न्याय की उम्मीद जगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...