शिक्षक माह के अंतिम सप्ताह में जमा करें आवेदन
धनबाद, जून 25 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। सरकारी हाईस्कूल व प्लस टू स्कूलों के शिक्षकों की कोई समस्या है या कोई प्रश्न का उत्तर चाहिए तो प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में कार्यालय में हाथोंहाथ आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन को प्राथमिकता देते हुए डीईओ अभिषेक झा डीईओ ऑनलाइन कार्यक्रम में सवाल के उत्तर देंगे। प्रत्येक कार्यक्रम में पांच प्रश्न/कार्य डीईओ ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान चर्चा-विमर्श के लिए शामिल किया जाएगा। बताते चलें कि डीईओ ने डीईओ ऑनलाइन कार्यक्रम की शुरुआत की है। जुलाई से लेकर दिसंबर तक के लिए कार्यक्रम का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। यह प्रत्येक माह की पहली तारीख की सुबह 10.15 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में झारखंड शिक्षा परियोजना के कर्मी व डीईओ कार्यालय के लिपिक समेत अन्य मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.