गोपालगंज, अगस्त 12 -- हथुआ। बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ की गोपालगंज जिला इकाई का चुनाव बुधवार को हथुआ प्रखंड के रामनगीना राय उच्च विद्यालय, सतई खास में सम्पन्न हुआ। चुनाव की पूरी प्रक्रिया का संचालन निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में रघुआ-जमसड़ उच्च विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रमेश सिंह ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से नवल किशोर सिंह को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर संतोष कुमार को चुना गया। वहीं भरत भूषण और मोहम्मद हारून रशीद को उपसचिव बनाया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मुकेश कुमार राम को मिली। संगठन के मीडिया प्रभारी राकेश कुमार होंगे। राम निवास सिंह 'राज' को पार्षद और जगन बैठा के साथ संतोष कुमार को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवल किशोर सिंह ने कहा कि शिक्षकों और शिक्षक...