रांची, अक्टूबर 5 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। राजीव गांधी उच्च विद्यालय, बुढ़मू के शिक्षक मधुसूदन साहू का शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'झारखंड सेवा रत्न अवार्ड-2026' के लिए चयन किया गया है। विश्व सेवा परिषद की ओर से उन्हें चयन पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। अवार्ड समारोह 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को दोपहर तीन बजे रांची के पुराना विधानसभा सभागार, धुर्वा में आयोजित किया जाएगा। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, सांसद, विधायक, आयोग के अध्यक्ष, कुलपति, उपायुक्त, मेयर सहित कई गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। मधुसूदन साहू के चयन पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए सम्मान प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...