शिक्षक भौतिक रूप से सेवानिवृत्त हो सकते : ब्रजवासी
मुजफ्फरपुर, मई 30 -- सरैया। मध्य विद्यालय रेवा में शनिवार को प्रभारी प्रधानाध्यापक महाराणा प्रताप सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी ने कहा कि शिक्षक भौतिक रूप से सेवानिवृत्त हो सकते हैं, लेकिन समाज और विद्यार्थियों के प्रति उसका भावनात्मक जुड़ाव कभी समाप्त नहीं होता। बीईओ मंजू कुमारी ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेवानिवृत्त बीईओ उपेंद्र सिंह रेणु, परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, डीडीओ देवेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक शिवशंकर राम, उमाशंकर सिंह, विनय कुमार, हरिहर सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- नन्दलाल टोला में विदाई सह सम्मान समारोह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.