शिक्षक भविष्य को देता है आकार : डॉ. ग्रेस पिंटो
रायबरेली, सितम्बर 3 -- रायबरेली। शिक्षक दिवस पर रयान ग्रुप की प्रबंध निदेशक डॉ. ग्रेस पिंटो ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देता, बल्कि भविष्य को आकार देता है। उन्होंने हेनरी एडम्स के कथन का उल्लेख करते हुए कहा कि एक शिक्षक का प्रभाव अनंत होता है। आज तकनीक के युग में भी शिक्षक की भूमिका अद्वितीय है। वह जिज्ञासा, आत्मविश्वास और चरित्र का निर्माण करता है। उन्होंने सभी शिक्षकों को ज्ञान, धैर्य और समर्पण के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- तकनीक के दौर में शिक्षकों की बढ़ती जिम्मेदारी यह भी पढ़ें- शिक्षक दिवस पर दें ये शानदार स्पीच, तालियों से गूंज उठेगा मैदान यह भी पढ़ें- Ranchi News: संत मेरीज स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.