शिक्षक भर्ती में नई योग्यता वापस लेने की मांग तेज
शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- शाहजहांपुर। युवा मंच ने शिक्षक भर्ती में नई योग्यता लागू करने का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार अपूर्वा सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने मांग की कि आगामी टीजीटी-पीजीटी भर्ती पुरानी नियमावली के आधार पर कराई जाए, ताकि वर्षों से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को एक अवसर मिल सके। ज्ञापन में कहा गया कि नई योग्यता लागू होने से प्रदेश के पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। इससे विशेष रूप से कला, संगीत, हिंदी, अंग्रेजी और गैर-बीएड अभ्यर्थियों के रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। संगठन ने यह भी कहा कि कई अभ्यर्थी आयु सीमा के अंतिम चरण में हैं, इसलिए नई व्यवस्था उनके साथ अन्याय है। इस दौरान अध्यक्ष संजीव कुमार समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.