लखीमपुरखीरी, जनवरी 24 -- प्रदेश में जल्द ही शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन निकलने वाले हैं। आगामी शिक्षक भर्ती में अन्य कला विषयों के साथ तकनीकी कला को शामिल किए जाने को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। शनिवार को ज्ञापन देने पहुंचे लोगों ने कहा कि वर्तमान शिक्षा नीति और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप तकनीकी शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन इस क्षेत्र में प्रशिक्षित लोगों के लिए नौकरी के अवसर बहुत कम है। शिक्षक भर्ती में प्राविधिक कला में प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को सम्मिलित किए जाने की मांग की गई। इस दौरान दिग्विजय प्रताप, रजनीश कुमार, रोहित कनौजिया, पवन, अजय कुमार, सूरज चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...