शामली, अप्रैल 8 -- शामली। जनपद में सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। अभ्यर्थियों ने डीएम व बीएसए कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर भर्ती में आरक्षण नियमों के उल्लंघन और चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं का गंभीर आरोप लगाया है। मंगलवार को अभ्यार्थी गुलशन कुमार, सौरभ कुमार, दीपक कुमार, सूरज, प्रवेश कुमार ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि विज्ञान विषय की भर्ती में सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए निर्धारित आरक्षण मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि कुछ वर्गों में निर्धारित प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया, जबकि अन्य वर्गों को उनके हिस्से के अनुसार अवसर नहीं मिला। प्रार्थना पत्र में प्रस्तुत आंकड़ों के आधार पर आरोप लगाया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.