शिक्षक भर्ती परीक्षा में पीटी और मेंस खत्म करने को किया प्रदर्शन
मधुबनी, अगस्त 24 -- मधुबनी, निज संवाददाता। टीआरई-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा में पीटी और मेंस का प्रावधान समाप्त कर एकल परीक्षा लेने, निगेटिव मार्किंग हटाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को अभ्यर्थियों ने समाहरणालय के सामने आंबेडकर प्रतिमा के पास शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिले के बड़ी संख्या में टीआरई-4 अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों ने सरकार से शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और अभ्यर्थियों के हित में बनाने की मांग की। आशुतोष कुमार, रंजीत कुमार, ललित कुमार, राजू कुमार, अशोक कुमार, अजित कुमार, अर्चना कुमारी, अंजली कुमारी और तनुकलाल ने कहा कि टीआरई-4 परीक्षा में पीटी और मेंस की व्यवस्था अभ्यर्थियों के लिए अनावश्यक रूप से कठिन और खर्चीली होगी। यह भी पढ़ें- टीआरई-4 अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में शामिल हुए जन सुराज प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.