संतकबीरनगर, जून 26 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में नए शैक्षणिक सत्र को और अधिक सुदृढ़ और बेहतर बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को एक वृहद शिक्षक भर्ती इंटरव्यू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और निदेशिका सविता चतुर्वेदी की सीधी देखरेख में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में योग्य अभ्यर्थी पहुंचे। जिन्होंने संस्थान में चयन के लिए अपना साक्षात्कार दिया। इस दौरान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अनुभवी और विषय-विशेषज्ञों के पैनल ने अभ्यर्थियों की योग्यताओं को परखा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस साक्षात्कार का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा और चयनित शिक्षकों को फोन कॉल के माध्यम से इसकी सूचना दे दी जा...