शिक्षक भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि 28 तक बढ़ी
प्रयागराज, अक्टूबर 15 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सबद्ध प्राइमरी के 897 तथा बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय नगरीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 11508 कुल 12405 पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अब अभ्यर्थी 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा कर सकेंगे, जबकि ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई है। पूर्व में ऑनलाइन आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तथा आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर थी, जिसे छात्रहित में विस्तारित किया गया है। उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन व संशोधन की अंतिम तिथियों में वृद्धि के बावजूद लिखित परीक्षा की तिथियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.