शिक्षक भर्ती की जांच करने की मांग
अल्मोड़ा, मई 22 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कहा कि एसएसजे विवि में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया में अनियमितताएं बरती जा रहीं हैं। रोस्टर में आरक्षण का निर्धारण नियमों के अनुरूप नहीं किया गया है। साथ ही एक अधिकारी खुद ही अभ्यर्थी हैं, लेकिन वह खुद भी चयन प्रक्रिया में शामिल हैं। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच करने और तब तक के लिए चयन प्रक्रिया को स्थगित करने आदि की मांग की। यहां केंद्रीय संगठन मंत्री त्रिलोक सिंह लटवाल, जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, पान सिंह लटवाल, पंकज सिंह कपकोटी, देवेश जोशी, चंदन सिंह मसूनी, गिरीश नाथ गोस्वामी, पवन कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.