लखनऊ, अक्टूबर 6 -- 68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंगलवार को 'दस्तक दो अभियान' के तहत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत पांच कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थियों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन करते हुए कुल 150 अंकों में से 40 प्रतिशत (60 अंक) पर संशोधित परिणाम जारी कर नियुक्ति देने की मांग की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह ने बताया कि पिछले सात वर्षों से अभ्यर्थी न्याय की गुहार लगा रहे हैं और बीते 36 दिनों से ईको गार्डन में धरना दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का आरक्षण विसंगति को लेकर मंत्री आवास पर प्रदर्शन इसी क्रम में मंगलवार को अभ्यर्थियों ने अलग-अलग टोलियां बनाकर मंत्रियों से मुला...