शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, मंत्री आवास घेरा
लखनऊ, जुलाई 24 -- 69,000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले के खिलाफ शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास पर अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश जताते हुए भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण के नियमों का सही तरीके से पालन करने की मांग की। इस दौरान सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को उठाकर बसों में भरा और ईको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन में तकरीबन 250 अभ्यर्थी शामिल थे। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन करने वाले छात्रों एवं नौजवानों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।अभ्यर्थियों का कहना है कि 21 जुलाई को हुई सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से प्रस्तुत हलफनामा में लगभग 5,000 बाहरी अभ्यर्थियों को शामिल किया गया, जबकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.