शिक्षक बेहोश होकर गिरे, मची अफरा तफरी
बिहारशरीफ, मई 21 -- चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शिक्षक मुकेश कुमार अचानक स्कूल में बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद अन्य शिक्षकों ने उन्हें तुरंत चंडी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उनका इलाज चल रहा है। विद्यालय के छात्रों ने बताया कि शिक्षक मध्याह्न भोजन का स्वाद चखने के बाद कुर्सी पर बैठ गए थे। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। हालांकि शिक्षक मुकेश कुमार ने एमडीएम भोजन से किसी भी तरह के बीमारी होने से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि अचानक तबीयत खराब होने के कारण वे बेहोश हो गए थे। इसका मध्याह्न भोजन से कोई लेना-देना नहीं है। (चंडी से सरफराज हुसैन)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.