शिक्षक बनना चाहते हैं पुलिस कर्मी, टीईटी परीक्षा को 50 ने मांगा अवकाश
आगरा, जुलाई 2 -- सरकारी नौकरी मिलने के बाद भी बेहतर करियर और नए अवसरों की तलाश में युवा पुलिसकर्मियों का रुझान अब अन्य विभागों की नौकरियों की ओर बढ़ रहा है। यहां तैनात कुछ पुलिस कर्मियों में भी यह रुझान दिखाई दे रहा है। जिले के करीब 50 पुलिसकर्मियों ने आगामी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होने के लिए अधिकारियों से अवकाश का अनुरोध किया है। विभिन्न थानों, पुलिस लाइन और अन्य शाखाओं में तैनात युवा पुलिसकर्मी टीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए उन्होंने निर्धारित तिथि पर अवकाश उपलब्ध कराने का आवेदन दिया है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि वे अपनी वर्तमान नौकरी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं, लेकिन भविष्य में शिक्षण सेवा सहित अन्य विभागों में भी अवसर तलाशना चाहते हैं। यह भी पढ़ें- चार केंद्रों में पहले दिन कड़ी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.