शिक्षक प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम में नवाचार पर दिया गया जोर
बलरामपुर, जून 24 -- तुलसीपुर, बलरामपुर।आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, तुलसीपुर में आयोजित दो दिवसीय शिक्षक विषय प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन जिन शिक्षकों की प्रस्तुतियां पहले दिन शेष रह गई थीं उन शिक्षकों ने अपने-अपने विषयों का प्रस्तुतीकरण किया। दोनों दिनों के दौरान शिक्षकों ने अपने विषयों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों, नवीन शिक्षण विधियों, शैक्षिक नवाचारों व प्रभावी शिक्षण तकनीकों को साझा किया। इस दौरान शिक्षकों को एक-दूसरे के अनुभवों और कार्यशैली से सीखने का अवसर मिला, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने सभी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों के व्यावसायिक विकास में महत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.