पीलीभीत, अगस्त 8 -- दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण सत्र में वर्लिंगटन अंग्रेजी की प्रोडक्ट विशेषज्ञ स्मृति चौरसिया ने शिक्षकों को प्रभावी एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण के विभिन्न तरीकों से रूबरू कराया। प्रोडक्ट विशेषज्ञ स्मृति चौरसिया ने प्रशिक्षण के दौरान नियरपोड, पैडलेट, वेकलेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे डिजिटल उपकरणों के प्रभावी उपयोग पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य सुदेष्णा सिन्हा ने कहा कि शिक्षकों का निरंतर प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है। आज के बदलते शैक्षिक परिवेश में डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपयोगी है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: आधुनिक तकनीक की पढ़ाई पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...