जमशेदपुर, जुलाई 29 -- क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक (कोल्हान प्रमंडल) द्वारा शिक्षक-प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2026-28 में नामांकन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। कोल्हान प्रमंडल, चाईबासा के अंतर्गत आने वाले जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम में दो वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा कोर्स यानी डीएलएड सत्र 2026-28 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए ऑफलाइन आवेदन 23 मई से 15 जून तक आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद अस्थायी मेधा सूची वेबसाइट और कार्यालय के सूचना पट्ट पर प्रकाशित की गई थी। एक से 8 जुलाई तक दावा-आपत्ति की मांग भी की गई थी। लेकिन अब झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् रांची द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों में प्...