शिक्षक प्रतिनिधि पद पर प्रो अमरजीत सिंह हुए विजयी घोषित
भागलपुर, जुलाई 2 -- नवगछिया। निज संवाद्दाता। स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय में शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस दौरान कुल 25 मतदाताओं में से 24 ने मतदान किया। जिसमें से प्रो. अमरजीत सिंह ने 2 मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी प्रो. अनिल कुमार यादव को पराजित कर दिया। मीडिया प्रभारी राजेश कानोड़िया ने बताया कि इस चुनाव के क्रम में प्रो. अमरजीत सिंह ने 13 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं प्रो अनिल कुमार यादव को 11 मत प्राप्त हुए। जिससे प्रो. अमरजीत सिंह दोबारा शिक्षक प्रतिनिधि के पद पर चुने गए। प्रो अमरजीत सिंह के विजयी घोषित होने पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. दिनकर आचार्य, बर्सर डॉ. अनिल मंडल आदि ने उनका अभिनंदन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.