शिक्षक प्रतिनिधियों ने डीईओ को भेंट की पुस्तक
समस्तीपुर, अगस्त 8 -- सरायरंजन। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, समस्तीपुर के शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना) जमालुउद्दीन से मुलाकात कर उन्हें 'हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ' नामक पुस्तक भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन, जिला मंत्री प्रशांत कुमार, जिला उपाध्यक्ष सतानंद चौधरी एवं चन्द्रमनी यादव, शैक्षिक प्रकोष्ठ के लक्ष्मी कुमार तथा सदस्य शिवम कुमार और नीलमणि सिंह शामिल थे। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मामलों को जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.