मधुबनी, अप्रैल 22 -- राम लखन यादव लखनौर,निज प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 के अवसर पर सभी शिक्षकों को प्रतिदिन दस-दस स्व-गणना करवाने का टास्क मिला है। लखनौर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव नारायण सुमन ने कार्यालय आदेश निकाल कर सभी शिक्षकों को प्रतिदिन दस-दस स्व-गणना करवाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी विद्यालय प्रधान एवं शिक्षक इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए करेंगे।इस कार्य में लापरवाही व उदासीनता पर कठोर कार्रवाई की धमकी देते हुए कहा कि इसे जनगणना कार्य को बाधित करने का प्रयास मानते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।इस निर्देश से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.