शिक्षक पोषक क्षेत्र में जाकर बनाएंगे बाल पंजी, लिया जाएगा शत प्रतिशत नामांकन
खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले के प्रारंभिक स्कूलों के शिक्षक अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में जाकर बाल पंजी का संधारण करेंगे। जिसमें बच्चों की डेटा के साथ ही उनके माता व पिता के बारें में भी सारी जानकारी संधारित करेंगे। इसको लेकर डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने सभी प्रारंभिक स्कूलों के हेडमास्टरों को वीसी के माध्यम से जरूरी निर्देश दिया। जिसमें साफ कहा कि गया कि सभी शिक्षकों को पोषक क्षेत्र में जाकर 14 साल तक के आयु वर्ग के बच्चों की बाल पंजी तैयार करेंगे। इन बच्चों का स्कूलों में नौ अप्रैल से 11 अप्रैल तक शतप्रतिशत नामांकन लेंगे। एक भी बच्चे बिना नामांकन के जांच में पाए जाने पर संबंधित एचएम पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.