शिक्षक पुरस्कार पाने को बताना होगा कितनी बढ़ी छात्र संख्या
लखनऊ, अगस्त 9 -- परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के अध्यापकों को शिक्षक पुरस्कार पाने के लिए बताना होगा कि उन्होंने कितनी छात्र संख्या बढ़ाई। नवाचार व शिक्षण तकनीकी को भी आंका जाएगा। 13 से लेकर 19 अगस्त तक साक्षात्कार होगा। पीपीटी की मदद से पांच-पांच मिनट भी शिक्षक अपने श्रेष्ठ कार्यों के बारे में जानकारी व विशेषज्ञों के सवालों का जवाब देंगे।बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए विभिन्न जिलों के चयनित शिक्षकों का साक्षात्कार लिया जाएगा। फिर राज्य स्तरीय सूची तैयार होगी। पुरस्कार पाने की दौड़ में शामिल शिक्षकों को यह बताना होगा कि किस तरह की शिक्षण तकनीकी का वह प्रयोग कर रहे हैं। नवाचार के साथ-साथ विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के प्रयास व उनके प्रभाव का आंकलन किया जाएगा। श्रेष्ठ शि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.