शिक्षक पुत्र का आईएफएस में चयन पर खुशी
गंगापार, मई 9 -- क्षेत्र के पकरी सेवार गांव निवासी सौरभ कुमार पाल के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में चयनित होने से गांव में हर्ष और गौरव का माहौल है। प्रयागराज से इस प्रतिष्ठित सेवा में चयनित होने वाले एकमात्र अभ्यर्थी सौरभ कुमार पाल की सफलता को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके परिवार को बधाई दी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मेजा अध्यक्ष मनीष तिवारी और इकाई के पदाधिकारियों ने सौरभ के पिता एवं शिक्षक लालता पाल से मिलकर उन्हें सम्मानित किया और इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया। सौरभ कुमार पाल के पिता लालता पाल मेजा क्षेत्र के लूतर स्थित विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- UPSC IFS Final Result : यूपीएससी आईएफएस रिजल्ट घोषित, बासवराज केम्पावाड ने किया टॉप, देखें टॉपर लिस्ट उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.