हाथरस, जुलाई 1 -- उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दो से चार जुलाई तक दस परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। लगातार शासन स्तर पर बैठे अधिकारियों के स्तर से दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। कई सालों के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में तैनात ऐसे शिक्षक जिनकी सेवानिवृति में पांच साल से अधिक का समय शेष है और वो शिक्षक पात्रता परीक्षा पास नहीं हैं। ऐसे शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा को पास करना अनिवार्य कर दिया है। जनपद के दस परीक्षा केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। दो और तीन जुलाई को दोनों पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। तो वहीं चार जुलाई को एक पाली में परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा...