शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमाण-पत्र वितरण 11 मई से
मुंगेर, मई 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, मुंगेर द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2025 के अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र कार्यालय में प्राप्त हो चुके हैं। अभ्यर्थी 11 मई पूर्वाह्न 10 बजे से 20 मई अपराह्न 5 बजे तक अपना प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसकी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, शिक्षक पात्रता परीक्षा- 2023 एवं 2024 के वे अभ्यर्थी, जिन्होंने अब तक अपना प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं किया है, वे भी निर्धारित अवधि के भीतर कार्यालय पहुंचकर प्रमाण-पत्र ले सकते हैं। उन्होंने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से समय सीमा के अंदर प्रमाण-पत्र प्राप्त करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का अंक पत्र कल से मिलेगा यह भी पढ़ें- माध्यमिक शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.