बिहारशरीफ, मई 12 -- शिक्षक पात्रता परीक्षा पास शिक्षकों को दिया गया प्रमाण पत्र फोटो: टीचर: नालंदा कॉलेजिएट में मंगलवार को प्रमाण पत्र लेने के लिए लाइन में खड़े शिक्षक। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा कॉलेजिएट में मंगलवार को सैकड़ों शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) पास का प्रमाण पत्र दिया गया। डीईओ आनंद विजय ने बताया कि इसके लिए रॉल नंबर के अनुसार एसटीईटी पास शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। चरणबद्ध तरीके से 18 मई तक प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए सात काउंटर बनाए गए हैं। रिजल्ट कार्ड के लिए शिक्षक अपने सात प्रवेश पत्र, परीक्षाफल की वेब कॉपी और फोटोयुक्त केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र की मूल प्रति के साथ ही स्वअभिप्रमाणित छाया प्रति लाएं। यह भी पढ़ें- शिक्षक पात्रता परीक्षा पास शि...