कोडरमा, मार्च 11 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। शिक्षा व्यवस्था की मजबूती और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की मांग को लेकर बीएड अभ्यर्थियों का आक्रोश अब आंदोलन का रूप लेने लगा है। झंडा चौक के समीप बीएड अभ्यर्थियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 13 मार्च को को सरकार की उदासीनता के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में उपस्थित अभ्यर्थियों ने कहा कि वर्ष 2016 के बाद से अब तक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है, जिससे हर वर्ष लगभग पांच सौ से अधिक बीएड उत्तीर्ण छात्र बेरोजगार होकर भटक रहे हैं। अभ्यर्थियों ने बताया कि वर्ष 2024 में सरकार ने 1300-1300 रुपये लेकर आवेदन तो भरवाया, लेकिन आज तक परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई। इससे भविष्य के शिक्षकों के मन में गहरा संशय और निराशा का माहौल बना हुआ है। बैठक में यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.