शिक्षक पहुंचे गेहूं के खेतों में,अभिभावक से बोला बच्चियों के हाथों में हंसुआ नहीं कलम दीजिए
मधुबनी, अप्रैल 11 -- मदन कुमार झा बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और शतप्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बेनीपट्टी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलहा में पदस्थापित प्रधानाध्यापिका डॉ.मिनाक्षी कुमारी के नेतृत्व में विशेष पहल की शुरूआत का चहुंओर प्रशंसा चल रही है। प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में शिक्षकों की टोली 'डोर-टू-डोर नामांकन अभियान' के तहत सलहा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का सघन दौरा कर जागरूकता लाने की काम में जुटी है। वे खेतों की मेढ़ से लेकर पशु चरा रहे बच्चों तक पहुंचकर जागरूकता लाने में जुटी हैं। उनका यह अभियान स्कूल से वंचित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोरना है जो किसी कारणवश पढ़ाई छोर चुके हैं,उन बच्चों का नया नामांकन सुनिश्चित कराने का लक्ष्य है जो अब तक स्कूल में कदम नही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.