मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता एसोसिएशन ऑफ बिहार इन एकेडमिक इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधिमंडल ने डेजावू स्कूल ऑफ इनोवेशन में शिक्षक पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में शुक्रवार को डीएम और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। सगंठन ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।संगठन ने जिला प्रशासन से मांग की कि यदि पांच दिनों के अंदर इस मामले में शामिल सभी आरोपितों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे राज्य में शैक्षणिक संस्थानों द्वारा आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में सभी नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ शैक्षणिक संस्थानों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में राजेश कुमार, रणधीर कुमार, ललन कुमार, विकास कुमार, गरिमा विशाल, स्वाति श्री...