दरभंगा, मई 26 -- अलीनगर। प्रखंड क्षेत्र के एक स्कूल में रसोइया(विधवा महिला) द्वारा एक शिक्षक के खिलाफ पिछले एक वर्ष से लगातार शादी का झांसा देते हुए शारीरिक शोषण करने एवं अब शादी करने का दवाब बनाने के बाद मारपीट कर अधमरा करने की आरोप लगाते हुए प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रसोइया होने के बावजूद आरोपित शिक्षक एचएम की मिलीभगत से उससे स्कूल खुलवाकर सफाई करवाने एवं स्कूल बंद करवाने का काम लिया जाता है। एक वर्ष पूर्व आरोपी उसका विधवा एवं बेसहारा गरीब रहने के कारण महीनों तक शादी का झांसा देकर जाल में फंसाते हुए शारीरिक शोषण करने लगे। इस बीच कई बार शादी करने का दवाब बनाने पर जल्द ही शादी करने का आश्वासन देते हुए लगातार शारीरिक शोषण करते रहे। बीते एक माह से अपनी पीड़ा को देखते हुए जैसे ही शादी करने का दवाब बनाने लग...