मिर्जापुर, अप्रैल 14 -- ड्रमंडगंज। क्षेत्र के पटेहरा गांव निवासी सुशीला चौरसिया पत्नी उमाशंकर चौरसिया ने क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो वर्ष पूर्व 15 हजार रूपए ऐंठने का आरोप मढ़ा है। सोमवार को ड्रम़डगंज थाने पहुंची महिला ने शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई न करने का पुलिस पर आरोप लगाया। पांच अप्रैल को महिला ने शिक्षक के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। महिला का आरोप हैकि दो वर्ष पूर्व शिक्षक ने जल निगम में नौकरी का झांसा देकर आपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर 15 हजार रूपए लिया था। नौकरी नहीं मिलने पर शिक्षक को दिए गए रूपए की मांग की तो शिक्षक ने दस हजार रूपए वापस किया, लेकिन पांच हजार रूपए नहीं दिया। शिक्षक रूपए मांगने पर एससी एसटी के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। थाना...