प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज। डायट में परख सर्वेक्षण 2024 की रिपोर्ट के आधार पर आगामी रणनीतियों के निर्धारण के लिए दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का उद्घाटन गुरुवार को मुख्य अतिथि इविवि शिक्षा शास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. पीके साहू ने किया। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थियों की क्षमताओं का विकास करना है, तो शिक्षकों का उन क्षमताओं में दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। मास्टर ट्रेनर वीरभद्र प्रताप तथा डॉ. अब्दुल मोहई ने परख सर्वेक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यशाला में जनपद, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के परख सर्वेक्षण 2024 के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा करते हुए शैक्षिक सुधार के लिए रणनीति बनाई गई। वहीं दूसरी ओर डायट में शोध कार्यशाला का समापन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...