रामपुर, फरवरी 16 -- स्वार। नगर पंचायत नरपत नगर में एक निजी स्कूल के शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी। पिटाई से झुब्ध छात्र ने शिक्षक की शिकायत परिजन से की। पीड़ित छात्र के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत निवासी गुलशाना पत्नी शौकत अली ने बताया कि 14 फरवरी को उनका छह वर्षीय बेटा स्कूल से छुट्टी के बाद घर पहुंचा। इस दौरान उसने परिजनों को बताया कि स्कूल में शिक्षक ने उसकी पिटाई की है। छात्र की कमर पर पिटाई के निशान होने के बाद परिजन शिक्षक से शिकायत करने स्कूल पहुंचे। आरोप है कि इस पर शिक्षक ने अभिभावक के साथ अभद्रता की और धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि शिक्षक के व्यवहार से वह मानसिक रूप से आहत हैं। उन्होंने कोतवाली में शिक्षक के खिलाफ तहरीर देकर मामले में उचित कार्रवाई की गुहार लगाई ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.