हाथरस, अप्रैल 2 -- मुरसान ब्लाक के संविलियन विद्यालय वर्द्धवारी के इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर कृषि भूमि उठान से प्राप्त आय का गबन करने का आरोप लगाया गया है। एक अधिवक्ता ने बीएसए कार्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक की शिकायत की गई है। विभागीय अधिकारियों के स्तर से शिकायत की जांच पड़ताल कराई जा रही है। शिकायत में कहा गया है कि संविलियन विद्यालय बर्द्धवारी के इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्रीचन्द ने वर्ष 2017-18 से कृषि भूमि का उठान प्रतिवर्ष किया गया है। उक्त भूमि की धनराशि ग्राम शिक्षा निधि के खाते में प्रतिवर्ष जमा की जाती है। कृषि फार्म उठान से प्राप्त आय को खाते में नियमानुसार सम्पूर्ण प्राप्त धनराशि को खाते में जमा न करके सरकारी धन का गबन करते रहे हैं। कृषि फार्म उठान हेतु ग्रामीणों से धन की मॉग करना एवं न मिलने पर किसानों को बोली में शामिल न कर...