मुजफ्फर नगर, मई 10 -- मुजफ्फरनगर । टीचर्स सेल्फ केयर टीम द्वारा कन्यादान योजना के अंतर्गत चेक वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. फर्रुख हसन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन भटौनिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में आठ शिक्षक परिवारों, शिक्षा मित्रों एवं अनुचरों को 51-51 हजार रुपये के कन्यादान चेक वितरित किए गए। बीएसए संदीप कुमार ने टीएससीटी की सराहना करते हुए कहा कि मात्र 15 रुपये के सहयोग से दिवंगत शिक्षक परिवारों को लाखों रुपये की सहायता देना मानवता का अद्वितीय कार्य है। डॉ. फर्रुख हसन ने बताया कि संगठन कोरोना काल में शुरू हुआ था और अब उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा, दिल्ली व उत्तराखंड में भी कार्य कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ताहिर कमर ने किया। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.